सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहारानकृपा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी में आर्गेनिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


ब्लाक क्षेत्र के गांव छपरेड़ी में कृपा फाउंडेशन की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ महिपाल सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक आर्गेनिक खेती अपनाएं जिससे डॉक्टरों और होने वाली बीमारियों से बच सके। उन्होंने किसानों के साथ खेतों में जाकर उन्हें वर्मी कम्पोस्ट के केंचुआ बैड लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य किसानों के लिए लाभदायक है। उन्होंने बताया कि यदि जो किसान वर्मीकम्पोस्ट के बेड लगवाने के लिए उत्सुक हैं तो वह कृपा फार्म बहादरपुर में लगने वाले वर्मीकम्पोस्ट बेड लगाने की विधि को देख सकते हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक जैविक खेती को अपनाने की अपील की है। इस दौरान रजनीश पंवार, जोगिंदर सिंह, प्रदीप हिंदुस्तानी, टिंकू पंवार, राजकुमार सिंह सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।