चंपारण की खबर::इस बार बड़ी चुनौतियों के बीच कार्यकर्ताओं ने विजय दिलाई: राधामोहन सिंह

Breaking news News बिहार
  • सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को किया सम्मानित

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बूते हम इस बार चुनौतियों के बीच विजय प्राप्त हुई है। इसके लिए मैं सभी का हृदय से आभार और धन्यवाद देता हूं। उक्त बातें आज स्थानीय अमर रिसोर्ट के सभागार में मोतिहारी भाजपा के द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने कही। वे
पूर्वी चंपारण लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओं को समारोह पूर्वक सम्मानित करते हुए भाजपा का गमछा और मिठाई दिए। उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह में 400 कार्यकर्ताओं और 50 पार्टी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया है। जिन्होंने बूथ लेबल पर भाजपा को अधिक से अधिक मत दिलाने में अपनी भूमिका निभाई है। जिनका मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना कर रहे थे।


इस अवसर पर बीजेपी के तमाम नेता बिहार सरकार के मंत्री कृष्णनंदन पासवान भाजपा विधायक सुनील मणि तिवारी, प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र किशोर मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता, हेना चंद्रा, नीता शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा, राजन मिश्रा एवं मनोज पासवान
सहित अन्य नेता मौजूद थे।
सांसद श्री सिंह ने कहा कि आज हम सभी काफी उत्साहित हैं कि विजय दिलाने में कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका अदा की है।