सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहारान सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुँचे मंडलायुक्त ने जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया।

Breaking news News बिहार



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अचानक पहुंचे कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद को देख वहां मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कमिश्नर ने गम्भीरता आए जनता की फ़रियाद सुनी। हालांकि लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार सहिंता समाप्त होने के बाद तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या काफी कम रही। जानकारी के अभाव में फरियादी समाधान दिवस तक नहीं पहुंच पाए। कमिश्नर के निरीक्षण में कई कर्मचारी नदारद मिले जिस पर उनका पारा हाई हो गया। उन्होने अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने तथा आगामी तहसील दिवस में सभी अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारान को दिये। तहसील दिवस में गांव पिलखनी निवासी ब्रजपाल सिंह पुत्र नकली सिंह ने मण्डलायुक्त से गुहार लगायी कि उसके द्वारा 29 मई 2024 को नकल खतौनी खसरा नं0 637 से ऋण प्रविष्टि हटवाये जाने हेतु भारमुक्त प्रमाण पत्र केसाथ अपना प्रार्थना पत्र तहसीलदार के कार्यालय में जमा कराया था। आज तक भी उसकी नकल खतौनी से ऋण प्रविष्टि नहीं हटाई गयी। वह कई बार तसहील के चक्कर काट चुका है। मण्डलायुक्त द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया तथा सम्बन्धित रजिस्ट्रार कानूनगो दिनेश कुमार को चेतावनी देते हुये आउटसोर्सिंग कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रवण कुमार की सेवायें तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिये।गांव जन्धेडा समसपुर में स्थित सरकारी तालाब पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने की शिकायत कानूनगो को की गयी थी। कानूनगो द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार को जॉच के निर्देश दिये गए।लेकिन लेखपाल ने मौके पर जाने से इंकार कर दिया। मण्डलायुक्त के संज्ञान में मामला आने पर अवैध कब्जे की पुष्टि हेतु तत्काल मौके पर नायब तहसीलदार व कानूनगों को भेजा गया। रिपोर्ट आने पर इस मामले में बडी कार्यवाही की जायेगी।
तहसील दिवस में ज्यादातर शिकायतें खेतों की नालियां टूटी पडी होने व इन पर दबंग व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किये जाने की प्राप्त हुयी। जिस कारण किसानों को सिंचाई करने में काफी परेशानियां आ रही है। मण्डलायुक्त द्वारा इसे गम्भीरता से लेते हुये जिलाधिकारी सहारनपुर को निर्देशित किया गया है।कि समस्त तहसीलों में सिंचाई विभाग तथा नलकूप विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अभियान चलाकर नालियों की मरम्मत कराते हुये इनसे अवैध कब्जे हटवाये जाए।