चंपारण की खबर::4 थे बिहार स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 का खेल मंत्री ने किया शुभारंभ

Breaking news News खेल खुद बिहार



मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
मोतिहारी खेल भवन में आज चौथा बिहार स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 का शुभारंभ बिहार सरकार के खेत मंत्री सुरेंद्र मेहता, जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय, समाज सेवी ई शशिभूषण राय उर्फ गप्पु राय, संजीव सिंह सहित खेल पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान खेलो इंडिया प्रोत्साहन प्रतियोगिता भी कराए गए। साथ ही ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल मंत्री एवं जिप अध्यक्ष ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। खेल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा बिहार सरकार खेल प्रतिभा को धरातल स्तर पर प्रोत्साहित करने एवं देश और बिहार के विकास में आगे लाने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायत स्तर पर खेल और खिलाड़ी के बेहतर भविष्य निर्माण की दिशा में कदम उठाए हैं। खेल और खिलाड़ियों की प्रतिभा विकास के लिए बिहार सरकार हर संभव सहयोग करेगी।