रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र मॉर्निंग वॉक ग्रुप की एक नई पहल कल (आज) ग्रुप की ओर से एक गरीब कन्या का विवाह कराया जायेगा। अध्यक्ष संदीप मित्तल ने बताया कि ग्रुप द्वारा यह पहली शादी की जा रही है इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

Breaking news News उत्तरप्रदेश


रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


शनिवार को कस्बे की शिवपुरी कालोनी में पत्रकारों से वार्ता के दौरान मॉर्निंग वॉक ग्रुप के अध्यक्ष संदीप मित्तल ने बताया ग्रुप द्वारा श्रीमद् भागवत कथा व अन्य सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है ग्रुप द्वारा नई पहल करते हुए रविवार 16 फरवरी को एक गरीब कन्या के विवाह का कार्यक्रम कर रहा है जिसके तहत रविवार को कन्या का विवाह ग्रुप द्वारा किया जाएगा। इसमें ग्रुप के सदस्यों व कुछ अन्य सामाजिक लोगों ने भी अपना सहयोग दिया है। कन्या के विवाह का पूरा खर्च ग्रुप द्वारा वहन किया जा रहा है। संदीप मित्तल ने बताया ग्रुप द्वारा पहली बार कन्या विवाह किया जा रहा है आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ग्रुप के सदस्य विजय शर्मा चौधरी, सुरेंद्र फौजी, हरिओम शर्मा, पदम सिंह एडवोकेट, गौरव मित्तल, जुगमेंद्र रावत, सागर, नीरज कपिल आदि उपस्थित रहे।