चंपारण की खबर::ढाई किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Breaking news News बिहार



मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

अपराधियों, शराब कारोबारियों एवं और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में दरपा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो 40 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर दरपा थाना क्षेत्र निवासी कलाम आलम बताया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली गुप्त सूचना के सत्यापन बाद एसपी के निर्देश पर छौड़ादानो पुलिस अंचल निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में दरपा थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर बगही चौक के समीप से कलाम आलम नामक एक तस्कर को 1 कि०ग्रा० मादक पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया। वहीं गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर छापेमारी कर 1 किलो 40 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया है। इस संदर्भ में दरपा थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार तस्कर के पास से 2 किलो 40 ग्राम गांजा, एक इलेक्ट्रॉनिक नाप-तौल मशीन, एक मोबाईल एवं एक बाइक बरामद हुए हैं। छापेमारी दल में महुआवा थानाध्यक्ष सोनी कुमारी, दारोगा नितीश कुमार, स०अ०नि गजेन्द्र राय (डायल-112) छौड़ादानों एवं
दरपा थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।