परसबिगहा थाना की पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Breaking news News क्राइम बिहार



अबैध देशी थ्रनेट के साथ एक गिरफ्तार।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – लोकसभा चुनाव को लेकर जहानाबाद पुलिस अधीक्षक अरबि॑द प्रताप सिंह काफी चौकस दिख रहे हैं। चुनाव को लेकर जिले के सभी थाना अध्यक्ष को काफी सतर्क एवं चौकन्ना रहने की आदेश निर्गत किया है।
इसी कड़ी में जिले के परसबिगहा थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। परसबिगहा थाना अध्यक्ष ने एक देशी थ्रनेट के साथ एक को गिरफ्तार किया है।
इस सम्बंध में अनुम॑डल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम मेदनीपुर निवासी राजकुमार पिता मोहन यादव को एक देशी थ्रनेट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि राजकुमार ग्रामीणों के साथ हमेशा धौंस जमाते रहता था। ग्रामीण काफी इससे भयभीत रहते थे।आज भी गांव में किसी के साथ ह॑गामा कर रहा था कि किसी ने पुलिस को सूचना दी। तत्काल पुलिस मौके पर मेदनीपुर गांव पहुंची तो राजकुमार पुलिस को देख भाग खड़ा हो गया। पुलिस ने राजकुमार को पिछा कर गिरफ्तार कर लिया तथा घर की तलाशी लेने पर, राजकुमार के घर से एक अबैध रुप से देशी थ्रनेट बरामदगी हुई। उन्होंने बताया कि राजकुमार के बिरुध परसबिगहा थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।