
*उमेश सहनी राज्य व्यूरो बिहार*
मृतक की पहचान 32 वर्षीय अजय यादव के रूप में की गयी है। उसके छोटे भाई ने बताया कि चार-पांच लोगों ने मिलकर ताजिया के बाद भैया को इतना मारा कि वहीं मौत हो गई।
बिहार के पूर्वी चम्पारण जिला के मेहंसी थाना अंतर्गत कनकटी बाजार में भी मोहर्रम के दौरान हिंसा की घटना को अंजाम दिया गया। ताजिया जुलूस के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गयी। घटना मेहसी के कोठिया हरेराम पंचायत के कंकट्टी बाज़ार की है। बताया जाता है कि पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने साजिस रचकर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक कि पहचान 32 वर्षीय अजय यादव के रूप में की गयी है जबकि घटना में दो लोगों के घायल होने की खबर है। उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है।जिसमे एक कि हालत नाजुक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है!
घटना रविवार को संध्या 7 बजे की है। बताया जा रहा है कि घटना में तलवार का भी उपयोग किया गया। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। पुलिस ने 12 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान अजय कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी। इसके कारण उसकी मौत हो गयी। जबकि नवल किशोर राय और एक अन्य जख्मी हो गया। इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मेहसी के कनकट्टी गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार को मारपीट हो गई। जिसमें दूसरे पक्ष के युवक की मृत्यु हो गई, एक घायल है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।
घटना के संबंध में मृतक अजय के भाई ने बताया कि भैया पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। तलवार से सिर पर पीछे से मार दिया। गांव का निजामुल आया और उन्हें गोद में उठा लिया। जब मना किया तो मुझे भी मारा। भाई की नाक पर जख्म के निशान हैं। उसने बताया कि पूर्व से विवाद चल रहा था। ताजिया के दौरान दोनों का सामना हुआ था। जुलूस खत्म होने के बाद मारपीट हुई। एक अन्य भाई ने बताया कि चार पांच की संख्या में युवकों ने अजय पर हमला किया जिसमें उसकी वहीं मौत हो गयी
इस मामले को लेकर पुलिस काफी गंभीर है। गांव में फोर्स की तैनाती कर दी गयी है। अब तक कुल मिलाकर 12 संदिग्धों को डिटेन किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो घायलों का इलाज चल रहा है। तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है।