जहानाबाद जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स॑युक्त रुप से स्ट्रांग रूम का किया गया निरिक्षण।

Breaking news बिहार



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद
-लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे तथा पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जहानाबाद जिला अंतर्गत तीनों विधान सभा क्षेत्रों के स्ट्राॅग रूप का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम 216-जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र के बने स्ट्राॅग रूम एस.एस. काॅलेज, जहानाबाद का निरीक्षण किया गया। उसके उपरांत 217-घोषी विधान सभा क्षेत्र के बने स्ट्राॅग रूम उच्च विद्यालय, घोषी तथा 218-मखदुमपुर विधान सभा क्षेत्र के बने स्ट्राॅग रूम प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, मखदुमपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि रेडमाईजेशन वाले सभी ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट मशीन को स्ट्राॅग रूम में निर्धारित विधान सभावार रखा जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है, जिसको ध्यान में रखते हुए सभी पंखे कार्यरत है अथवा नहीं जिसकी जाँच कर ली जाए । पेयजल की समुचित व्यवस्था भी कर ली जाए। साथ ही बैरिकेडिंग, बिजली, साफ-सफाई हेतु संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया।


निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक द्वारा स्ट्राॅग रूम में पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति से संबंधित निर्देशित किया गया तथा सुरक्षा बल की आवश्यकता का आकलन कर अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। साथ हीं सख्त निर्देश दिया गया कि रेडमाईजेशन के उपरांत स्ट्राॅग रूम में रखे गये ई.वी.एम. एवं वी.वी.पैट मशीन की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बाहरी अथवा अनाधिकृत रूप से आने वाले व्यक्ति का आवागमण पर प्रतिबंध लगाया जाए।
उक्त निरीक्षण में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ अपर समाहर्ता -सह- सहायक निर्वाची पदाधिकारी, 218-मखदुमपुर (अ0जा0) विधान सभा क्षेत्र ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार, अपर समाहत्र्ता, विभागीय जाँच पदाधिकारी विनय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी -सह- सहायक निर्वाची पदाधिकारी, 216-जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र विकास कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता -सह- सहायक निर्वाची पदाधिकारी, 217-घोषी विधान सभा क्षेत्र चाँदनी कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी पूनम कुमारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी -सह- नोडल पदाधिकारी, जिला कार्मिक कोषांग धनंजय त्रिपाठी, वरीय कोषागार पदाधिकारी -सह- नोडल पदाधिकारी, जिला स्ट्राॅग रूम कोषांग अजमत अली सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता तथा संबंधित विधान सभा क्षेत्र में सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी -सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।