
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद– कूर्था,कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस सीएलयू के अरवल जिलाध्यक्ष, वीरेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।
इस बात की जानकारी देते हुए बिरेंद्र च॑द्रव॑शी ने बताया कि कांग्रेस के गलत नितियों को लेकर जिला अध्यक्ष से इस्तीफा दिया हूं। वही उन्होंने बताया कि मेरे साथ जिले के सभी प्रखंड कमेटी तथा प॑चायत स्तर के पदाधिकारी ने भी अपनी पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा बार बार मेम्बर शीप का पैसे की मांग किया जा रहा है। जिससे खिन्न होकर हमलोगो ने सामुहिक रूप से इस्तिफा सौप दिया
उन्होंने बताया कि इस्तिफा सौंपने वालों में विवेक कुमार, प्रखंड अध्यक्ष कुर्था, प्रखंड अध्यक्ष करपी जोगेंद्र दास, प्रखंड अध्यक्ष बंसी सोनभद्र सहेंदर कुमार, प्रखंड अध्यक्ष कलेर शक्ति दास, प्रखंड अध्यक्ष अरवल गोरा पासवान,, एवं जिला वर्किंग कमेटी के सभी सदस्य प्रखंड कमेटी के सभी कार्यकर्ता गण एवं सभी साथियों ने इस नीति की कड़ी आलोचना की , अरवल जिले के सभी पदके प्रखंड पंचायत अध्यक्ष सभी लोगों ने त्यागपत्र दिया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आस्था व्यक्त की सभी मजदूर साथियों ने भारतीय मजदूर संघ बीएमएस में गहरी आस्था व्यक्त की है, सभी मजदूर साथी लोग बहुत जल्द हैं भारतीय मजदूर संघ में सदस्य ग्रहण करेंगे