चंपारण की खबर::युवा महोत्सव में दो हजार विद्यार्थियों ने लिया भाग, पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

Breaking news बिहार



मेहसी / प्रतिनिधि।
गायत्री शक्तिपीठ मेहसी के तत्वाधान में आज पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। इस पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ 1500 कुमारी कन्याओं के द्वारा कटहा घाट संगम से मेहसी गायत्री मंदिर तक कलश यात्रा निकाला गया। गायत्री महायज्ञ के मंत्री बीके वीरेंद्र ने बताया कि महायज्ञ के दौरान युवा महोत्सव मनाया गया। जिसमें 2000 विद्यार्थी शामिल हुए। युवा महोत्सव में पढ़ाई में कैसे ध्यान आकर्षित हो इसके लिए पटना से आये मनीष कुमार के द्वारा मेडिकेशन का टिप्स दिया गया। वहीं महायज्ञ के दौरान बच्चों एवं महिलाओं को कई प्रकार के संस्कार दिए गए। महायज्ञ के दौरान प्रातः काल हवन यज्ञ और शाम में भक्ति संगीत एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। महायज्ञ की अंतिम रात्रि में करीब 2100 दीप प्रज्वलित किया गया। महायज्ञ कमेटी में प्रोफेसर शिवकुमार , रामेश्वर प्रसाद, डॉक्टर सतीश प्रसाद, रमेश बरनवाल, रूपलाल राय ,शंकर भगत, डॉक्टर शुभ नारायण यादव, डॉक्टर अमित, भूषण कुशवाहा, कृष्णा कुमार, अरबिंद कुमार मिश्रा सहित अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।