रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/ओवरब्रिज हादसे पर विधायक देवेंद्र निम सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिये निर्देश

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 17 जुलाई
कस्बे में ओवरब्रिज पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के बाद विधायक देवेंद्र निम और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने अधिकारियों के साथ ओवरब्रिज का जायजा लेते हुए दोनों लेन जल्द शुरू करने और यातायात को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि एक लेन पर वाहनों का अधिक दबाव दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहा है, इसलिए सड़क सुरक्षा के सभी मानकों का पालन कराया जाए विधायक ने चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड लिमिट बोर्ड और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए सोमवार को प्रशासन, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग और नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक कर दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की जाएगी निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चेयरमैन, नृपेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।