
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
तहसील कार्यालय पहुँचे शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी मुद्दों पर उपजिलाधिकारी से चर्चा की। उपजिलाधिकारी योगेश गौड़ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करेगा तथा अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए सभी के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित में कार्यों का निर्वहन करेगा।
शिवसेना जिला अध्यक्ष सोनू तोमर ने कहा कि संगठन हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करता रहेगा और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर सकारात्मक सहयोग देगा।
इस दौरान विशाल कुमार,अरविंद भटनागर,अशोक भटनागर,मनोज भटनागर,सर्जन उर्फ विकास,प्रियांशु,अंकित कुमार,मोहित, केशव,शिवम कुमार,आयुष पंवार,ऋषभ कुमार,विशाल कुमार सहित अन्य शिवसेना पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
