रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्लामनगर के मजरा काजीपुरा मे लंगूर का आंतक कई लोगो को घायल कर चुका है।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से एक लंगूर गांव इस्लामनगर के मजरा काजीपुरा मे आया हुआ है जो काफी संख्या मे लोगो को हमला कर चोटिल कर चुका जिसके कारण गांव मे भय का माहौल बना हुआ है ग्रामीणों को दैनिक कार्य करने हेतु जैसे पशूओ के लिए चारा लाना होता है तो समुह मे जाना पड़ता है ग्रामीणों द्वारा 100 डायल पुलिस विभाग को सुचना दी गई पुलिस द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई वन विभाग के कर्मचारी ने बताया की लगूर और बंदर हमारे कार्य क्षेत्र से बाहर है जब इस बारे में डिप्टी देसराज से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नही उठाया उसके बाद डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर संवेदना चौहान से फोन पर संपर्क किया गया उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की बात कही गई।
पीड़ित ग्रामीणों मे मुख्य रूप से रहे
विकास कुमार,सोनू कुमार, अशोक कुमार, ऋषिपाल, राजवीर सिंह, अनीत चौधरी आदि काफी संख्या में ग्रामीण मोके पर उपस्थित रहे l