
लड़की के परिजनों द्वारा विरोध पर किया मारपीट, जख्मी जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी –शकूराबाद थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां एक नवालिक लड़की से छेड़खानी करने पर, परिजनों ने विरोध किया तो उल्टे मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर देने की बात सामने आई है।घायल महिलाओं को सी एच सी शकूराबाद से गम्भीर स्थिति को देखते हुए जहानाबाद रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में एक लड़की के साथ दो मनचले युवकों द्वारा छेड़छाड़ एवं जबरदस्ती हाथ पकड़ ले जाने की कोशिश पर,लड़की ने जब शोर मचाई तो लड़की के महिला एवं पुरुष विरोध किया तो उल्टे, छेड़-छाड़ कर रहे युवकों के परिजनों ने,लड़की के परिजनों के साथ बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का ईलाज शकूराबाद सी एच सी कराया गया, जहां चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए जहानाबाद रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान बरती देवी, सुनीता देवी,मानती देवी एवं प्रमिला देवी बताई गई है।
थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि ग्राम गोपालपुर निवासी वासुदेव यादव ने अपने लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि मेरी पोती खेत से घर लौट रही थी कि गांव के ही प्रिंस कुमार एवं कृष्णा यादव दोनों मेरी पोती को अकेले देख जबरदस्ती हाथ पकड़ लिया और एक घर में ले जाने का प्रयास करने लगा।मेरी पुत्री ने चिलाई तो मैं तथा मेरे घर की महिलाएं जब विरोध किया। विरोध करने पर प्रिंस कुमार, कृष्णा यादव एवं गिरजा यादव सहित अन्य लोगों ने उल्टे मुझे तथा मेरे घर की महिलाओं के साथ बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया।सभी का इलाज शकूराबाद सी एच सी कराया, तथा गम्भीर स्थिति को देखते हुए जहानाबाद रेफर कर दिया गया।
वहीं उन्होंने बताया कि वासुदेव यादव के लिखित आवेदन के आलोक जांच पड़ताल कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कारवाई जारी है।
