
रामपुर मनिहारान
राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के एक प्रतिनिधिमंडल नव नियुक्त उपजिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर सम्मानित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ अपने कुशल नेतृत्व, निष्पक्ष कार्यशैली एवं जनहितकारी सोच के माध्यम से क्षेत्र के विकास, सुशासन तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ ने राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता, ईमानदारी एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के प्रद्युम्न शर्मा,विकास ठाकुर वैभव शर्मा,विजेंदर डोगरा,ओंकार शर्मा,नेत्रपाल ठाकुर,राकेश शर्मा,अशोक शर्मा, उपस्थित रहे और सभी ने नव नियुक्त उपजिलाधिकारी को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
विकास ठाकुर ने अपने गांव टपरी की जल भराव की स्थिति से उपजिलाधिकारी को अवगत कराया गांव में बरसात के चलते गली में लगभग 100 मीटर रास्ते पर जल भराव रहता है। एसडीएम ने जिसके निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
