रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/मदरलैंड पब्लिक स्कूल में प्री-नर्सरी से कक्षा 3 तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए “मैंगो पार्टी” का रंगारंग आयोजन किया गया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आम के महत्व से परिचित कराना तथा मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में सभी बच्चे पीले रंग की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुँचे। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के आम से बने व्यंजन एवं पीले रंग के खाद्य पदार्थ लाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। बच्चों ने आम विषय पर सुंदर आर्ट एवं क्राफ्ट मॉडल, ड्रॉइंग तथा रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे विद्यालय परिसर को आम की थीम पर सजाया गया, जिससे उत्सव का वातावरण और भी आनंदमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खेल, समूह गतिविधियों, गीत एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। शिक्षकों ने बच्चों को आम के पोषण मूल्य, स्वच्छ खान-पान तथा फलों के सेवन के लाभों के बारे में सरल एवं रोचक ढंग से जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालू कुमारी ने कहा कि
“इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेल-खेल में सीखने से बच्चों का आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता विकसित होती है। हमारा प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को आनंदमय एवं व्यवहारिक अनुभव भी प्राप्त हों।” विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि
“बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी सफलता है। ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों में सीखने के प्रति उत्साह बढ़ाते हैं तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच सकारात्मक सहभागिता को भी मजबूत करते हैं।” कार्यक्रम का समापन बच्चों को शुभकामनाएँ एवं उत्साहवर्धन के साथ किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।