रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/बूढ़े बाबा मेले में दंगल पहलवानों ने दिखाया प्रतिभा का जलवा ।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 18 जुलाई
कस्बे के गांव इस्लामनगर में आयोजित ऐतिहासिक बूढ़े बाबा मेले में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों और जिलों से पहुंचे पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच और ताकत का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया पूरे दंगल के दौरान मुकाबलों में रोमांच बना रहा और खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया मुख्य अतिथियों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया आयोजकों ने मेले और दंगल को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।