रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/भूमिया खेड़े का वार्षिक उत्सव मनाया

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान
भूमिया खेड़े का वार्षिक उत्सव विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया।गया। विशाल भंडारे में सेकडो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
शनिवार को कस्बे के शिवपुरी स्थित भूमिया खेड़े का वार्षिकोत्सव मनाया गया। प्रातः हवन पूजन किया गया खेड़े से आरम्भ ध्वज यात्रा ने कस्बे में भ्रमण कर खेड़े की परिक्रमा की। राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा खेड़े की सेवा सबका धर्म है और ध्वज हमारी किसी भी मन्नत की पूर्ति के लिए प्रधान साधक है। किसी भी इच्छा को मन में धारण कर एक धागा ध्वज पर बांधना ही पर्याप्त एवं शुभ है। रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चेयरमैन, नृपेंद्र सिंह,संजय राठी, ने भी खेड़े के वार्षिकोत्सव में शामिल होकर पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में आयोजक श्री राम सेवा ट्रस्ट मंडल संरक्षक रमेश पंवार, अध्यक्ष संदीप मित्तल, विजय शर्मा, पदम सिंह एडवोकेट, हरिओम शर्मा, बॉबी चौधरी, जुग्मेंद्र सिंह रावत, विजय आनदं, सागर , श्यामलाल का सहयोग रहा। विशाल भंडारे मे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।