शिवम् की सफलता पर ग्रामीणों ने कहा, बढ़ाया गांव का मान।

Breaking news News बिहार

नीट की परीक्षा में ग्राम उमता निवासी ने शानदार प्रदर्शन कर पाई सफलता।

जहानाबाद – मखदुमपुर से विकास कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -मखदुमपुर- प्रखंड क्षेत्र के ग्राम उमता निवासी शिवम् ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के घोषित परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 655 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। शिवम की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

शिवम की सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि शिवम की सफलता क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से उमता गांव सहित पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
शिवम, उमता निवासी रिंगकेश कुमार के पुत्र हैं। उनका परिवार एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखता है। सीमित संसाधनों के बावजूद शिवम ने कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के आगे आर्थिक चुनौतियां भी छोटी पड़ जाती हैं।
परिजनों ने बताया कि शिवम शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे हैं और डॉक्टर बनने का सपना देखते थे। उन्होंने नियमित अध्ययन और अनुशासित दिनचर्या के माध्यम से नीट जैसी कठिन परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं।