भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, प्रेमचन्द्र मिश्रा बने तुरकौलिया प्रखंड अध्यक्ष

Breaking news News बिहार

मोतिहारी। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन (मोतिहारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को तुरकौलिया प्रखंड के बिजुलपुर पंचायत स्थित बिजुलपुर गाँव में कृष्णकांत तिवारी के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता दिपनारायण ठाकुर ने की, जिसमें प्रखंड और पंचायत स्तरीय कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रेमचन्द्र मिश्रा को तुरकौलिया का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही संगठन की मजबूती के लिए अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गईं. जिनमें ​विजय कुमार ठाकुर जिला उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, ​अमरेंद्र चौधरी प्रखंड उपाध्यक्ष, ​अजय ठाकुर प्रखंड प्रधान महासचिव, ​मार्कण्डेय पाण्डेय प्रखंड महासचिव, ​पिंकू ठाकुर प्रखंड सचिव, ​बालेश्वर ठाकुर प्रखंड अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, ​कमलेश ठाकुर पंचायत अध्यक्ष, बिजुलपुर मनोनित किया गया.


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आलोक चन्द्र ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नई कार्यकारिणी के कुशल नेतृत्व में संगठन जिले के हर घर तक अपनी पहुँच बनाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज के किसी भी व्यक्ति या परिवार के साथ यदि अन्याय होता है, तो संगठन उसकी सत्यता की गहन जाँच करेगा और पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने ‘खेती, बेटी और सनातन संस्कृति’ को संरक्षित करने पर भी विशेष बल दिया।

इस अवसर पर बंजरिया प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे. मौके पर पप्पू ठाकुर, राकेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर, रविंद्र सिंह, अमरेंद्र ठाकुर, रमेश ठाकुर, गोलू ठाकुर, नमोनारायण ठाकुर, विकेश ठाकुर, अवनीश ठाकुर और जीतेन्द्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे.