शिवहर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न!

Breaking news News बिहार

शिवहर:जिला पदाधिकारी, शिवहर प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, शिक्षक वेतन भुगतान, ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर नामांकन, और ‘बिहार फेस बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली’ की गहन समीक्षा की गई।
​बैठक के मुख्य बिंदु और निर्देश:
मॉडल व डिग्री कॉलेज: जिले के सभी पांच प्रखंडों में स्थापित मॉडल विद्यालयों के सफल संचालन और डिग्री कॉलेज के सुचारू रूप से कार्य करने में आवश्यक सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
शत-प्रतिशत नामांकन,कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चों का प्रोग्रेसन सुनिश्चित करने तथा पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष नामांकन के अंतर को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए गए।
इन्फ्रास्ट्रक्चर: निर्माणाधीन ‘शिक्षा भवन, शिवहर’ और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) के कक्षा 9-12 के भवनों का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरा करने को कहा गया।
मूलभूत सुविधाएं: सभी विद्यालयों में पीएम पोषण योजना (MDM) के सुचारू संचालन, विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता और नियमित निरीक्षण पर जोर दिया गया।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार शिक्षा परियोजना के कर्मी उपस्थित थे।