चंपारण की खबर::मोतिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी, 36 घंटे मेंअपहृत 4 नाबालिग बच्चियों की सकुशल बरामद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Breaking news News बिहार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

पूर्वी चम्पारण पुलिस ने शिकारगंज थाना क्षेत्र से अपहृत 4 नाबालिग बच्चियों को महज 36 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मोतिहारी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिकारगंज थाना कांड सं-104/26 में दर्ज अपहरण मामले का सफल उद्भेदन किया गया है।

क्या था मामला:

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि वादी मो. बसीर के लिखित आवेदन पर 4 नाबालिग बच्चियों के अपहरण की सूचना दर्ज कराई थी। वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। नतीजा – चारों बच्चियां सुरक्षित बरामद कर ली गईं।

मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी करसहिया गांव निवासी मो. अशफाक को गिरफ्तार किया गया है।  जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बच्चियों के गांव स्थित मदरसा में पढ़ाने का काम करता था, इसी कारण उसका बच्चियों से संपर्क था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक बच्ची को प्रेम-प्रसंग का झांसा देकर अन्य बच्चियों को भी साथ ले जाने की साजिश रची थी। आरोपी की निशानदेही पर अपहृता का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

– बरामदगी:

1. कांड की चारों नाबालिग अपहृता

2. अपहृता का मोबाइल-01

– गिरफ्तारी:

1. मो. अशफाक, पे. फिरोज आलम, सा. करसहिया, थाना-पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी

– छापामारी दल में शामिल

सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिकरहना, पुअनि सच्चिदानंद पाण्डेय चिरैया, थानाध्यक्ष पुअनि गोपाल कुमार शिकारगंज समेत शिकारगंज थाना की पूरी टीम और सशस्त्र बल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने कहा है कि मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। मोतिहारी पुलिस ने कहा – “आपकी सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर”। नाबालिग बच्चियों की सकुशल वापसी से पूरे इलाके में राहत की सांस ली गई है।