चंपारण की खबर;:जाब सह कैरियर मार्गदर्शन कैंप का आयोजन कल

Breaking news News बिहार

सौ रिक्त पदों पर होगी युवा बेरोजगारों की भर्ती

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिला नियोजनालय के कैंपस में आगामी  30 मार्च 2026 को 11:00 बजे दिन में एक दिवसीय जॉब कैंप सह
कैरियर मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन होगा।| इस जॉब कैम्प में सिंदूजा माइक्रो क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भाग लिया जाएगा और अभ्यर्थियों का चयन टी सी ओ (फील्ड ऑफिसर) पद के लिए किया जाएगा।
विभिन्न पदों के लिए योग्यता 12 वीं पास है, उम्र पुरुष 18-32 वर्ष निर्धारित है।
जॉब का कार्यस्थल बिहार के विभिन्न भिन्न जिलों में होगा और मानदेय 15311  CTC निर्धारित किया गया है।
साथ ही साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी। जिसमें आवास, खाना इंसेंटिव,पीएफ,मेडिकल, ग्रैच्युटी इत्यादि है।
इस जॉब कैंप में कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है।
अभ्यर्थी अपने रिज्यूम बॉयोडाटा, मूल प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो के साथ जिला नियोजनालय के  कैंपस में रोजगार कैम्प में प्रातः 11:00 उपस्थित हो सकते हैं।