
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, खासकर माननीय मुख्यमंत्री के जिले में समृद्धि यात्रा पर आगमन को लेकर पुलिस काफी सतर्क एवं चौकन्ना है।सभी थाना अध्यक्षो द्वूअपने अपने क्षेत्रों में गहन जांच, एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में घोषी थाना में वाहन चेकिंग अभियान के तहत् 11 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफतार किया गया है।
पुलिस सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार जिले के घोषी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जानकारी के अनुसार नौसहरा रोड पर चलाई जा रही वाहन चेकिंग के उपरांत एक मोटरसाइकिल आ रहा था, लेकिन पुलिस पर नजर पड़ते ही मोटरसाइकिल चालक गाड़ी से कुदकर भागने की कोशिश किया, परंतु पुलिस ने पिछा कर तस्कर को दबोच लिया, और गाड़ी पर रखा थैला में करीब 11 किलो गांजा बरामद किया गया। हालांकि बताया गया कि भाग रहे तस्कर हुलासग॑ज के रमेश कुमार है,जो गाड़ी से कुदकर भागने में पैर में चोट भी लगी है, जिसे इलाज कराया गया है। वहीं आवश्यक कार्रवाई कर मादक पदार्थ की तस्करी की प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
