मनरेगा योजना में बड़ी खुलासा, दिव्यांग एवं स्वच्छता कर्मी भी बना मजदूर।

Uncategorized

बड़ी सवाल 50% से उपर दिव्यांग काट सकता है मिट्टी?

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

जहानाबाद -रतनी -प्रख॑ड क्षेत्र के सेसम्बा पंचायत में मनरेगा योजना कार्य में एक चौंकाने वाला मामला खुलासा हुआ है, जो भ्रष्टाचार की ओर इंगित करता है।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेसम्बा पंचायत में मनरेगा कार्य में 50% दिव्यांग सहित स्वच्छता कर्मी भी मनरेगा योजना में मिट्टी कार्य दिवस में मजदूर के रूप में काम किया,और मजदुरी का भी भुगतान लिया है।
सवाल यहां उठता है कि क्या जिनकी दिव्यांगता 50% से भी ज्यादा है वो मिट्टी काट या ढो सकता है? वहीं क्या एक स्वच्छता कर्मी भी मनरेगा में मजदूरी कर सकता है? चुकी स्वच्छता कर्मी एक वेतन भोगी कर्मचारी होता है, तो क्या दो जगहों से पैसा उठाने का हकदार हो सकता है?
यह मामला रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेसम्बा से जुड़ा हुआ है, जहां विकलांग एवं स्वच्छता कर्मी मनरेगा योजना में काम करने एवं भुगतान लेने की बात का खुलासा हुआ है।
हालांकि सेसम्बा पंचायत में मनरेगा में योजना में काफी गड़बड़ी की बात सामने आई है,जो जांच के उपरांत ही मामला का उद्भेदन हो सकता है।