चंपारण की खबर::झरोखर में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत, मौत की गुत्थी उलझी

Breaking news News बिहार



मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

जिले के झरोखर थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गयी है। मौत के मामले पुलिस और परिजनों के परस्पर विरोधाभाषी बातें सामने आई है।
बता दें कि झरोखर थानाक्षेत्र के भंगहा गांव निवासी राकेश सिंह की गोली लगने से मौत हो गयी है। गोली, उसके सर में कान के समीप लगी है। घटना सोमवार की सुबह तकरीबन 9 बजे घटित हुई। पुलिस ने घटनास्थल से 7.6 एमएम की गोली का खाली खोखा बरामद किया है। लेकिन कोई आग्नेयास्त्र बरामद नहीं किया जा सका है।
परिजनों के अनुसार अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर पहुंचे तो देखा कि राकेश सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे । परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि अज्ञात किसी ने राकेश सिंह की हत्या की है।
दूसरी तरफ पुलिस इस घटना को प्रारम्भिक रूप से आत्महत्या मैन रही है। झरोखर थानाध्यक्ष मो. असलम ने संवाद एजेंसी “यूनीवार्ता” को बताया कि प्रारम्भिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि गुजरी रात को परिवार में रुपये को लेकर आपसी कलह हुआ था। पुलिस को इसकी सूचना परिजनों ने दी थी। 112 कि पुलिस टीम ने जाकर विवाद को शांत कराया था। थानाध्यक्ष ने स्वीकार किया कि मौत में प्रयुक्त आग्नेस्त्र के बरामद नहीं होने से मौत के कारणों का हर दृष्टिकोण से जांच किया जा रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सके। फिलवक्त राजेश की मौत एक अबूझ पहेली बनी है, जिसकी उलझी गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगी है।