शिवहर इंजीनियरिंग कॉलेज के फाइनल के छात्र आदित्य की संदिग्ध अवस्था में मौत

Breaking news News बिहार



शिवहर, प्रतिनिधि।

इंजिनियर कॉलेज छतौना के छात्र आदित्य कुमार मिश्रा का संदिग्ध अवस्था मे मौत की सूचना पर कॉलेज प्रशासन एवं अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुटे।
इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य केशवेंद्र चौधरी ने बताया है कि मृत छात्र आदित्य दरभंगा के लहेरियासराय का रहने वाला है। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने मौत की पुस्टि की है। डॉ के. के.सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य केशवेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक आदित्य मिश्रा तकरीबन 22- 23 साल का फाइनल ईयर का छात्र था। उनके पिताजी अजय कुमार मिश्रा दरभंगा के रहने वाले हैं। आदित्य
कॉलेज के पास किराया का रूम लेकर रहता था।
प्रशासन को सूचित किया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों के बीच सूचना दे दी गई है।