
रामपुर मनिहारान
क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर में अखिल भारतीय सोहम महामंडल शाखा के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय संत सम्मेलन और कथा का 24 फरवरी को भक्तिभाव और उत्साह के साथ समापन हो गया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
कार्यक्रम के अंतिम दिन पंडाल में भक्ति और ज्ञान की गंगा बही, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं धर्म लाभ उठाया
समापन के पावन अवसर पर वृंदावन से पधारे सोहम पीठाधीश्वर श्री स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने अपने आध्यात्मिक प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को कृतार्थ किया। उनके वचनों और आशीर्वाद के साथ ही इस विराट संत सम्मेलन का विधिवत समापन हुआ। प्रवचनों की इस पावन श्रृंखला में अन्य कई वंदनीय संतों ने भी अपने विचार रखे। श्री स्वामी प्रीतमदास, स्वामी प्रणवानंद, स्वामी नारायणानंद, स्वामी शिवानंद और गोपालानन्द जी ने अपने मंगल वचनों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें धर्म व अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। संत सम्मेलन के समापन के पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य आयोजन में ईश्वरपाल, शीशपाल, महीपाल, सतवीर, महेंद्र सिंह और आज़ाद सिंह आदि गणमान्य लोगों सहित भारी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे
