
शिवहर : राजकीय मध्य विद्यालय झिटकाही राजकीय मध्य विद्यालय तथा केवला डुमरी मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कैथवालिया के विराट रामायण मंदिर, केसरिया के बाबा केसर नाथ, बौद्ध स्तूप होते हुए वैशाली संग्रहालय एवं अन्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण किया।
मोहम्मदपुर कटसरी पंचायत की मुखिया रणविजय सिंह ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के साथ बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस भ्रमण के दौरान बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद हैं, जो उनका मार्गदर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके अंतर्गत सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के छात्रों को राज्य के विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाता है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना और उन्हें बिहार की समृद्ध विरासत से जोड़ना है।
इस योजना के माध्यम से बच्चों को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इससे उनकी शिक्षा और व्यक्तिगत विकास में भी मदद मिलेगी। विद्यालय के शिक्षकों ने इस योजना के लिए बिहार सरकार का आभार व्यक्त किया है और बच्चों के लिए इस तरह के अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया है।
बताया कि इस शैक्षणिक यात्रा से बच्चों को न केवल नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे अपने राज्य की समृद्ध विरासत से भी परिचित हो सकेंगे।
इस अवसर पर महम्मदपुर कटसरी पंचायत के मुखिया रणविजय सिंह ने बताया कि इस योजना से स्कूली बच्चों में केसरिया और वैशाली के ऐतिहासिक स्थलों के प्रति रुचि जागृत होती है। उन्हें अपनी संस्कृति और इतिहास को करीब से जानने का अवसर प्राप्त होता है।
