मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले लोजपा जिलाध्यक्ष, दी बधाई व शुभकामनाएं

Breaking news News बिहार बिहार राजनीति

पटना / शिवहर ।

शिवहर के जनसेवक एवं लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार पांडे ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के बाद लोजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडे ने बताया कि “बिहार के सम्राट” से मिलकर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। मुख्यमंत्री से हुई वार्ता को सकारात्मक बताते हुए उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी जमीन से जुड़े नेता हैं और जनता की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं।
विजय कुमार पांडे ने बताया कि मुलाकात के दौरान शिवहर जिले से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार से जुड़ी जरूरतों को रखा। साथ ही युवाओं के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर और प्रभावी ढंग से लागू करने का आग्रह किया।
लोजपा जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अनुभव और ऊर्जावान नेतृत्व में राज्य में सुशासन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बेहतर होगी, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।
विजय कुमार पांडे ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को ‘विकसित बिहार’ के संकल्प के साथ आगे ले जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामना की और कहा कि शिवहर की जनता को नई सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं।