रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/भारतीय महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Breaking news News उत्तरप्रदेश




रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


शुक्रवार को कांग्रेस कैम्प कार्यालय में इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सत्य, अहिंसा एवं भाईचारे के विचारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भारती त्यागी एवं ज़िला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सीता भारद्वाज ने कहा कि “महात्मा गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी समाज को एकजुट रखने की शक्ति रखते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर देश में शांति और सौहार्द बनाए रखना चाहिए।”
वहीं ज़िला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि “महात्मा गांधी जी का जीवन और उनके विचार आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सामाजिक एकता, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करना होगा। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ उठाकर एक स्वर में महात्मा गांधी जी के सिद्धान्तों को अपनाकर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान रीता बब्बर, शर्मिष्ठा धीमान, सीता भारद्वाज, पूजा, इरम, निशात, रुख़सार, प्रीति एवं राखी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।