
निरीक्षण के क्रम में आम जनता से किया सम्वाद।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने जिले के टेहटा थाना का औचक निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ने निरिक्षण के क्रम में सरिस्ता,बैरक, तथा थाना के रख रखाव का निरिक्षण एवं साफ सफाई देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रात्रि डियुटी गस्ती से सम्बंधित थाना अध्यक्ष को दिशा निर्देश जारी किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निरीक्षण में थाना अध्यक्ष कांडों का त्वरित गुणवत्ता पूर्ण निष्पादन करने का आदेश दिया गया। वहीं निर्देशित किया गया कि अपराधियों को शिध्र गिरफ्तारी,फरार चल रहे वारंटियों को यथा शीघ्र गिरफ्तारी एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें।साथ ही महिलाओं को सुरक्षा हेतु सतत् प्रयास करने की आवश्यकता है। कोचिंग संस्थानों, स्कूलों पर कड़ी नजर रखे, तथा मनचले एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

वहीं उन्होंने बताया कि जनशिकायतो पर त्वरित निष्पादन करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। वहीं निरीक्षण के उपरांत आम जनमानस से विचार साझा किया, तथा जनमानस की समस्यायों को त्वरित निष्पादन करने का भरोसा दिया।

