
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
मोतिहारी नगर निगम की महापौर प्रिती कुमारी ने आज बताया कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत छतौनी चौक से बंगाली कॉलनी होते हुए नरेगा पार्क तक मुख्य नाले के निर्माण का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। इस नाले का निर्माण पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र में जल-निकासी की दीर्घकालिक समस्या का स्थायी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित होगा।
साथ ही छतौनी बाजार, बंगाली कॉलनी, बस स्टैंड, छतौनी चौक सहित आसपास के विभिन्न मोहल्लों के निवासियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को इससे प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि मोतिहारी नगर निगम, शहर के समग्र विकास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। हमारा एकमात्र लक्ष्य मोतिहारी शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं समृद्ध बनाना है।
