चंपारण की खबर::एसएम नेट, यूनिसेफ, मोतिहारी की “वार्षिक समीक्षा सह कार्ययोजना” की हुई बैठक, डीएम ने दिए निर्देश

Breaking news News बिहार



मोतिहारी , राजन द्विवेदी।


शहर के आईएमआई हॉल मोतिहारी में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में एसएम नेट, यूनिसेफ, मोतिहारी का “वार्षिक समीक्षा सह कार्ययोजना” की बैठक हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्वी चम्पारण के एसएम नेट टीम स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रही विभिन्न योजना नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व जाँच सहित पोलियो, एईएस, कोरोना, बाढ पूर्व तैयारी सहित आपातकाल में यूनिसेफ हमेशा कुशल सहयोगी के रूप में कार्य करती रही है। उन्होंने एसएम नेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नये उर्जा के साथ भविष्य में कार्य करते रहने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में मोतिहारी सिविल सर्जन, डा. रवि भूषण श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डा. एसएन सत्यार्थी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डा. शरत् चन्द्र शर्मा, आईएमआई अध्यक्ष डा. आशुतोष शरण, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, ठाकुर विश्वमोहन, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी, मो. अमानुल्लाह, आई.सी.डी.एस. की निधि कुमारी, डा. कुमार अमृतांशु, डब्लू.एच.ओ. के एस.एम.ओ., डा. मनोज कुमार तुमाराडा, जे.एस.आई. की गुंजन, पीरामल के मुकेश कुमार, यूएनडीपी के रूपेश कुमार मिश्रा, पीसीआई के राजेश नाथ तिवारी, चाई के चन्दन कुमार, आयुष चिकित्सक संघ के डा. मनिष कुमार सहित एसएम नेट, यूनिसेफ के बीएमसी गण उपस्थित थे।
बैठक का संचालन एसएमसी डा. धर्मेन्द्र कुमार ने किया। बैठक पूर्व जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यकम की शुरूआत किया।