युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,13 जनवरी को लगेगा जाॅब कैम्प।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मिला है।बिहार सरकार युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग जिला नियोजनालय, जहानाबाद के द्वारा दिनांक 13.01.2026 को जिला नियोजनालय, जहानाबाद में जॉब कैम्प आयोजन किया जा रहा है। Blink Commerce Pvt Ltd. कम्पनी के द्वारा पिकर और पैकर के लिए 50 रिक्तियों अधिसूचित की गई है, जिसमें शैक्षणिक योग्यता 10वी पास उम्र 18-35 वर्ष निर्धारित की गई है। मासिक वेतन 14600 से 19000 अन्य सुविधाएँ जैसे एक माह हॉस्टल, बस और कैंटिन की सुविधा दी गई है। कंपनी के द्वारा जॉब स्थान राजपुरा, अम्वाला, पंजाब और हैदराबाद में है, चयन हेतु उम्मीदवारों का NCS Portal पर निबंधित होना अनिवार्य है, एवं जॉब कैम्प की सारी प्रक्रिया निःशुल्क है। जॉब कैम्प का समय पूर्वाहन 10.30 बजे से अपराहन 04.00 बजे तक रहेगी।