ननौता /सहारनपुर /उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय जाट एकता संगठन ने मनाया स्थापना दिवस : राजा महेंद्र प्रताप सिंह की जयंती पर कार्यक्रम व आयोजित,

Breaking news News उत्तरप्रदेश




ननौता से रिपोर्टर पंकज कुमार


सहारनपुर के कस्बा ननौता में अखिल भारतीय जाट एकता संगठन ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह की जयंती और संगठन का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया, इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारी ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, और उन्हें मन ही मन याद किया, यह कार्यक्रम भारतीय जाट एकता संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर मलिक के मोहल्ला सरावज्ञान ओलेरा रोड स्थित निवास पर आयोजित हुआ, वक्तौनी समाज में फैल रही कुरीतियों और नई पीढ़ी में संस्कारों की कमी पर गहरी चिंता व्यक्त की, उन्होंने बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ कुछ संस्कार दिए जाने पर जोर दिया, वक्ताओं ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह के जीवन को आदर्श बनाकर कार्य करने का आहान किया, इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह, देशपाल तोमर, ओमवीर मलिक राजकुमार सहरावत, सुरेश चौहान, बॉबी सुमरान,डॉक्टर विनोद मलिक, विपिन कुमार, रोहतास पवार, संतोष चौधरी, मनोज तोमर, रामवीर सिंह, पप्पू पवार, पुष्पेंद्र,संजीव कुमार, और जगबीर सिंह सहित की पदाधिकारी वह सदस्य मौजूद रहे,