
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी – पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस काफी सतर्क एवं फरारियों एवं वारंटियों पर कड़ी नजर रखते हुए गिरफ्तार करने में सफल हो रहे हैं।
इसी कड़ी में शकूराबाद की पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त एवं फरारियों को गिरफ्तार करने में लगातार छापामारी जारी किए हुए हैं। बीते शुक्रवार की रात्रि में पुलिस ने छापामारी कर मारपीट के आरोपी सहित फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल रही।
थाना अध्यक्ष अनन्त कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बीते शुक्रवार की रात्रि में छापामारी के क्रम में शकूराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गप्पों चक निवासी शम्भू कुमार जो मारपीट का आरोपी था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। वही शकूराबाद थाना कांड संख्या 42/25 के आरोपी गया जी जिला के टेकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महमना निवासी संतोष कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर, महमना से गिरफ्तार कर लिया गया। वही उन्होंने बताया कि संतोष कुमार करीब एक साल से फरार चल रहा था,
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी को जहानाबाद न्यायालय भेज दिया गया है।
