शिवहर के वरीय पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा बने डीआईजी।

Breaking news News बिहार



शिवहर — शिवहर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा को राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पदोन्नति देते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सरकार द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अपने कार्यकाल के दौरान एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाया और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किया। उनके नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने कई अहम मामलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

शैलेश कुमार सिन्हा इससे पूर्व भी राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत रहते हुए अपनी बेहतर प्रशासनिक क्षमता, अनुशासन और कार्यकुशलता के लिए पहचाने जाते रहे हैं।

उनकी पदोन्नति की खबर से पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। अधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि डीआईजी के रूप में भी वे अपने अनुभव और नेतृत्व से राज्य में प्रभावी पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।