रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की 41 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


शुक्रवार को क्षेत्र के गांव आजमपुर में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्वेता सैनी का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं स्वागत किया। कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ इंदिरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि स्व इंदिरा गांधी देश की एक सशक्त, दूरदर्शी और प्रेरणादायक नेता थीं। जिन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया उनका जीवन हर महिला के लिए प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान श्वेता सैनी ने महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और उन्हें स्टेशनरी, नोटबुक, पेन, पुस्तिकाएँ आदि सामग्री भेंट की, ताकि वे अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित हो सकें।इस दौरान रविता,निशात, राखी, पूजा, रुकसार आदि सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।