चंपारण की खबर::नियुक्त बीपीएससी शिक्षक मुन्ना ने बगैर दहेज मशहूर साइकिल गर्ल अपर्णा से रचाई शादी

Breaking news बिहार मनोरंजन




मोतीहारी / राजन द्विवेदी।
पूर्व विधायक प्रत्याशी सह बीपीएससी से नव चयनित शिक्षक मुन्ना कुमार ने बगैर दहेज लिए देश में मशहूर साइकिल गर्ल अपर्णा संग उत्तराखंड तुंग नाथ मंदिर में विवाह कर दहेज दानवों को करारा तमाचा मारा है। वहीं लोग उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इस कार्य की सराहना करते हुए नहीं थक रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र स्थित सिरहा गाँव निवासी मुन्ना कुमार ने बीपीएसी की आयोजित प्रथम चरण में +2 ,कंप्युटर शिक्षक के रूप में चयनित हुए और मेहसी प्रखंड के राजेपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय ,राजेपुर में पदस्थापित हुए हैं। शिक्षक की नौकरी लगते ही शादी के लिए कई प्रस्ताव आने शुरू हुए हो गए। जिसमें भारी भरकम दहेज देने का भी प्रस्ताव रहता था ।लेकिन मुन्ना कुमार बिना दहेज के ही शादी करना चाहते थे। लड़की वालों को यह बात पसंद नहीं आती और उन्हें लगता था कि बिना तिलक दहेज शादी से सामाजिक प्रतिष्ठा कम हो जाएगी। दहेज के रूप में 15 लाख से लाकर 40 लाख और चार पहिया वाहन का प्रस्ताव आया।
बता दें कि मुन्ना कुमार मोतिहारी विधानसभा से विधायक प्रत्याशी भी रह चुके है। समाज को सुदृढ़ करने और शैक्षणिक सुधार के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे। इसी क्रम में बीपीएसी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफल रहे। जानकारी के अनुसार मुन्ना कुमार ने लगातार 13 वर्षों से ख्वाब फाउंडेशन बना कर सामाजिक और राजनीनिक रूप से सक्रिय रहे । साथ ही मोटवेशनल वक्ता और यूथ आइकान के रूप में प्रसिद्ध पाई है। मुन्ना कुमार ने दहेज के विरुद्ध भी अभियान चलाया। बताया कि मुन्ना की एकमात्र बहन को दहेज दानवों ने जलाकर मार दिया था। जिसका असर मुन्ना कुमार पर पड़ा और तब से दहेज के विरुद्ध कार्य कर रहे है।
वही अब मुन्ना कुमार ने नारी सशक्तिकरण पर बिहार के सभी 38 जिला में साइकिल से अकेले यात्रा करने वाली साइकिल गर्ल से प्रसिद्ध अर्पणा सिन्हा ने बिना दहेज शादी कर अपने लक्ष्य को हासिल किया। अकेले अपनी आवाज को बुलंद करने हेतु अकेले काठमांडू तक साइकिल यात्रा कर चुकी है। वही दक्षिण भारत के कई शहरों का साइकिल से दौरा कर चुकी है। अर्पणा सिन्हा पर्वतारोही रही है और बिना दहेज ही किसी ऊंची पहाड़ पर करना चाहती थी। जिसको साकार मुन्ना कुमार ने किया । दोनों परिवार के सहमति से दुनिया के सबसे ऊंची शिव मंदिर उतराखंड अवस्थित “तुंगनाथ मंदिर” में बिना किसी तामझाम और तिलक-दहेज के शादी सम्पन्न कर एक अनोखा कदम बढ़ाया। दुनिया के सबसे ऊंची शिव मंदिर में इस तरह की शादी करने वाले पहले दंपति बने। मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल 5-6 घंटे लगे और बर्फ से ढकी मंदिर के गेट पर वरमाला पहनाकर एक दूसरे के हो गए। लड़की के तरफ से लड़की के बड़े भाई विक्रम कुमार उपस्थित रहे तो वही अमित कुशवाहा, मनीष कुशवाहा साक्षी के तौर पर उपस्थित रहे।