
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के पी ०पी० एम स्कूल में दीपावली एवं छठ पूजा के उपलक्ष में एक भव्य रंगोली और दिया सजावट, छठ के गीतों के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया ,जिससे पूरा विद्यालय परिसर जगमगा उठा ।बच्चों ने छठ के पावन पर्व के महत्वता को बताते हुए छठ के गीतों के साथ अपनी मधुर आवाज को बिखेरा।
इस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के डायरेक्टर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर एस० के० सुनील ने अद्भुत रंगोली डिजाइन दिया बाती का अवलोकन करते हुए कहा कि ” आज के बच्चे हैं कल के भविष्य हैं” उन्होंने बच्चों को दीपावली के महत्व और कैसे मनाया जाए इस पर भी प्रकाश डाला।
बच्चों ने रंग बिरंगी रंगोली बनाएं जिसमें प्रथम स्थान कक्षा नवमी की सौरव व रानी को दिया गया उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर भाव रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दूसरा स्थान कक्षा आठवीं की छात्राएं मानसी, सानिया ,आयुषी, दीपा, तृषा, नैतिका, आरुषि ,रितिका शिवानी व पल्लवी को दिया गया। तीसरा स्थान कक्षा सातवीं की वैष्णवी, मानसी ,सृष्टि ,व शिम्पी को चुना गया। चौथा स्थान कक्षा तीसरी की अन्य सुहानी कृषि तान्या व अंशिका को दिया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने हाथों से बने दिए का भी प्रदर्शन किया जिसमें कक्षा प्रथम के छात्राएं संजना, अनुराधा, आकृति ,नैंसी , आर्या और कक्षा दूसरी के अर्पित वर्ग तीसरी के अतुल राज ,नमन कुमार ,कक्षा चौथी के आदर्श, प्रिंस ,खुशी ,हर्ष राज ।कक्षा पांचवी की निधि, प्रज्ञा , अनन्या, तथा सातवीं के कृतिका ,निवेदिता ,मानसी, सिंपी तथा प्राची को चुना गया।
इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं नंदकिशोर शर्मा ,मनोज कुमार पाठक, आकाश कुमार, सोनल कुमार, मिथिलेश पाठक, अमित प्रताप, जयप्रकाश, अभिमन्यु कुमार, यशवर्धन कुमार, विवेक कुमार रूपा कुमारी ,खुशी कुमारी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
