भारतीय जनता पार्टी सहरसा द्वारा विधानसभा कार्यशाला का आयोजन केंद्र सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचायें: डॉ आलोक रंजन

Breaking news News बिहार

सहरसा

भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में विधानसभा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक मजबूती के साथ साथ बुथ स्तरीय कार्यक्रम बुथ सशक्तिकरण सोशल मिडिया विषयों पर वक्ताओं ने व्याख्यान दिया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि सदर विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन,पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ रामनरेश सिंह,जिला प्रभारी सुनील कुमार, विधानसभा पालक पुर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी, दिवाकर सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ शशि शेखर सम्राट, डॉ शिलेनद्र कुमार,प्रदेश नेत्री रीतू रागिनी, प्रभारी मनीष कुमार, संयोजक अभिलाष कुमार, जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण, जिला मंत्री पंकज पाठक, अभिषेक पांडेय ने कार्यशाला को संबोधित किया।कार्यशाला में जिला पदाधिकारी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं एवं सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया।कार्यशाला की शुरुआत वंदे मातरम् और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक राष्ट्रवादी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती है। जिसका लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।इस कार्यशाला में विधायक डॉ रंजन ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यकर्ताओं को बताया गया कि आगामी चुनाव में हर मतदाता तक पहुंचना आवश्यक है। इसके लिए पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति, घर-घर संपर्क अभियान, डिजिटल प्रचार और सोशल मीडिया के माध्यम से संवाद को तेज किया जाएगा।विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा, सेवा कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। खासकर जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई ताकि वे इन्हें जन-जन तक पहुंचा सकें।कार्यशाला का संचालन कार्यशाला प्रभारी विजय बसंत द्वारा मंच संचालन एवं अनमोल भगत ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह सिदधु, जिला मंत्री अनमोल भगत, रिंकी देवी, जिला महामंत्री मनोज यादव, विनय कुमार झा, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश दास,पूर्व नगर अध्यक्ष भैरव झा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुगामनी देवी, अंजू कुशवाहा, नमिता पाठक, सावित्री सिंह, रीना कुमारी, कविता कुमारी, संजू देवी, सजनी कुमारी, सुनैना देवी, श्यामल पौदार,पूर्व प्रमुख शंभू नाथ झा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा, अधिवक्ता प्रकोष्ठ अखिलेश कुमार वर्मा,सुमीत सिन्हा, नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता, अभिनव सिंह,सभी मंडल अध्यक्ष सुमीत कुमार बिट्टू, सोनू गुप्ता, मनोज कुमार साह, अनोज कुमार बबन, कुमार गौरव मौजूद थे।