एक पेड़ मां के नाम के तहत अधिकारियों ने मनरेगा के तहत किया पौधरोपण

Breaking news News बिहार




रजौली

प्रखंड क्षेत्र के रजौली पश्चिमी पंचायत में गुरुवार को बीडीओ संजीव झा,मनरेगा पीओ नीरज कुमार त्रिवेदी,प्रमुख प्रतिनिधि बब्लू यादव एवं मुखिया प्रतिनिधि विनय सिंह के द्वारा एक पेड़ मां के नाम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया।इस मौके पर स्थानीय दर्जनों ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद रही।बीडीओ संजीव झा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सरकार ने हरित बिहार का संकल्प लिया है।इसके तहत हर विभाग के द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है।सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।साथ ही बताया कि प्रदूषण दूर करने के लिए पर्यावरण और हरियाली का ख्याल रखना जरूरी है।वहीं मनरेगा पीओ नीरज कुमार त्रिवेदी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है।एक पंचायत में एक यूनिट यानी 200 पौधे रोपे जाएंगे।एक यूनिट पौधा रोपने पर लगभग 6 लाख रुपए खर्च होना है। इस राशि से अभिकर्ता 5 साल तक पौधों की देखरेख पर खर्च किया जाएगा।वहीं प्रमुख प्रतिनिधि बब्लू यादव और मुखिया प्रतिनिधि विनय सिंह ने स्वच्छ पर्यावरण को भावी पीढ़ियों की धरोहर बताया।साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के महत्व पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि जैसे पेड़ लगाकर पर्यावरण सुधारा जा सकता है, वैसे ही मतदान से देश का भविष्य संवारा जा सकता है।