
मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि आज नवादा जिला के कौआपुर प्रखंड अंतर्गत पांडेयगंगोट निवासी अशोक राम जी के पुत्र वीर शहीद मनीष कुमार जो लद्दाख में पदस्थापित थे।जम्मू कश्मीर मां भारती की रक्षा करते हुए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।शहीद मनीष कुमार के तैल चित्र पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।शहीद मनीष कुमार को बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश हमेशा याद रखेगा। साथ ही उन्होंने मां भारती की रक्षा में हमारे देश के आन_बान_शान सेना के कई जवानों में से एक जवान शहीद मनीष कुमार चंद्रवंशी दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गये। हमें हमारे वीर सैनिकों के शौर्य,वीरता,पराक्रम,ताकत और युद्ध कौशल पर हमें,गर्व है।हम अपने वीरगति जवानों पर गर्व करते हैं।सैनिक मनीष जी सहित सभी वीर जवानों के चरणों मैं श्रद्धा के पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
साथ ही ग्रामीणों के मांग पर मंत्री प्रेम कुमार ने जिलाधिकारी नवादा से फोन पर बात कर शहीद मनीष कुमार के नाम पर स्वास्थ्य केंद्र का नामांकरण करने पर बात कही है। और सम्बंधित विभाग को भी पत्राचार करने को कहा है।

वहीं मौके पर लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक प्रेम सागर जी,मगध प्रमंडल विपरण सहकारी संघ अध्यक्ष वसंत जी परमार,मगध सब्जी उत्पादक समिति अध्यक्ष पप्पू चंद्रवंशी,मनोज चंद्रवंशी,जिला पार्षद विनीता मेहता,मोहन सिंह,पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार,पंकज मुखिया,भूषण सिंह सहित अन्य मौजूद थे।