नगर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय ऊटा प्राधानाध्यापक पर किया गया स्पष्टीकरण मांगा।

Breaking news News बिहार



जिला पदाधिकारी ने औचक निरीक्षण में पकड़ी कई गड़बड़ी।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने आज मंगलवार को नगर प्रखंड क्षेत्र के आर्दश मध्य विद्यालय ऊटा का औचक निरीक्षण किया।निरिक्षण के क्रम में कई गड़बड़ियां उजागर हुई है।
इस बात की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताई कि शैक्षणिक एवं पोषण में काफी अनमितता पाई गई है, फलस्वरूप प्राधानाध्यापक पर स्पष्टीकरण की मांग की गई है।


वही उन्होंने बताई कि बच्चों की उपस्थिति में 100 से अधिक का अंतर पाया गया है, जो काफी गम्भीर विषय है। भोजन की गुणवत्ता में भी काफी त्रृटी पाई गई। वही शौचालय की स्थिति बद से बद्तर पाया गया, तथा विद्यालय का मैदान तालाब में तब्दील जैसा प्रतीत होता दिखा, जिससे बच्चों की सुरक्षा को खतरा बढ़ सकता है।जिसे तत्काल सुधार करने की हिदायत दी गई। वही किचन में गंदगी देख अपनी नाराज़गी जताई। वही उन्होंने बताई कि जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्राधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग के साथ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।