आग से बचाव को लेकर अग्नि शमन कर्मी द्वारा मार्कडिल के माध्यम से ग्राम सरेया में किया गया जागरूक।

Breaking news News बिहार


जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

रतनी -गर्मी के मौसम में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है।आए दिन आग की खबर प्राप्त होते रहती है। ज़्यादातर घटना गर्मी में आग की छोटी चिनगारी भयंकर रूप ले लेती है। सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा गर्मी में आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आम आवाम को जागरूक करने को लेकर अग्नि कर्मी को निर्देशित किया गया है।
इसी कड़ी में शकूराबाद थाना में पदस्थापित अग्नि शमन कर्मी द्वारा, थाना क्षेत्र के ग्राम सरेया में मार्कडिल के द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया।
अग्नि शमन कर्मी स॑जीव कुमार ने बताया कि ग्राम सरेया में आग से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। आम आवाम से मिलकर खासकर गर्मी के मौसम सचेत रहने,घर में खाना बनाते समय हमेशा पानी की ब्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास करने हेतु कहा गया। चुकी छोटी सी चिंगारी से आग भयंकर रूप ले लेती है। वही उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर से लगने वाली आग पर काबू पाने का सफल उपाय बताया गया। वही ग्रामीणों की उपस्थिति में मार्कडिल के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया, तथा प्राथमिक उपाय के सम्बंध में जानकारी दी गई।
इस मौके पर अग्नि शमन चालक सोनु कुमार एवं आनभ भी शामिल रहे।