
आपसी भाईचारा एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में हो पर्व को शा॑ती पूर्ण ढंग से मनाएं -थाना अध्यक्ष
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
रतनी – छठ पूजा एवं ईद पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शा॑ती पूर्ण वातावरण में पर्व सम्पन्न हो,इसे लेकर थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शा॑ती समिति की बैठक, थाना परिसर में आयोजित किया गया।
बैठक में उपस्थित लोगों से थाना अध्यक्ष ने अपील किया कि आप सभी आपसी भाईचारा कायम रखने हुए सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में पर्व मनाए। वही उन्होंने बताया कहा कि अफवाह फ़ैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।अशा॑ती फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वही उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाई का ईद पर्व आपसी भाईचारा,गले मिलकर एक दुसरे को खुशी मनाने का है। तों वही सनातन धर्म का महान छठ पर्व सादगी तथा भगवान भास्कर का अराधना का पर्व है।
वही थाना क्षेत्र में पड़ने वाले छठ घाटों की साफ सफाई तथा स्वच्छ रखने की उपस्थित लोगों से अपील किया। वही उन्होंने बताया कि चिन्हित छठ घाटों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
वही उपस्थित लोगों ने भी अपना बिचार रखा।
इस मौके पर क॑सुआ मुखिया मो ईस्तयाक आजम,नोआवाॅ मुखिया प्रतिनिधि रामलगन ठाकुर, मुखिया सुबेलाल यादव, नवीन कुमार, सरपंच अलबेला जी, सहित दर्जनों गणमान्य एवं समाजसेवी सहित पुलिस पदाधिकारी महिला एस आई विभा कुमारी,धुर्वनाथ बैठा,ए एस आई रामचंद्र प्रसाद, सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
