
शकूराबाद थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह कों मिलीं बड़ी जिम्मेवारी, बनाएं गए नगर थाना अध्यक्ष।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिले के पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में बड़ी संख्या फेर बदल किया है। वही शकूराबाद थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह कों बड़ी जिम्मेवारी सौंप नगर थाना का थाना अध्यक्ष बनाया है।
पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने आज जिले के सभी थानों के अध्यक्षों एवं अन्य पु अ नी जो पुलिस के॑द्र में प्रतिक्षा में थे, उन्हें नई जिम्मेवारी सौंपी है।
पुलिस अधीक्षक ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है कि जिले में पुलिस पदाधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन किया गया है।
वही उन्होंने जानकारी दी है कि अस्थाई तौर पर तीन नए पुलिस अंचल जिले में सृजित किया गया है, जिसमें इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारी पदा स्थापित होंगे,अब जिले में कुल 5 पुलिस अंचल हो गया है।जिससे विधि व्यवस्था,दर्ज कांडों में समय पर पर्यवेक्षण और निष्पादन करने में तेजी आएगी।
वही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर जिले के सभी थाना अध्यक्षों की फेर बदल किया गया है और उन्हें नई जिम्मेवारी सौंपी गई है।
बताया गया है कि शकूराबाद थाना अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह कों नई जिम्मेवारी सौंपते हुए नगर थाना अध्यक्ष बनाया गया है, तो नगर थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा को मखदुमपुर थाना की जिम्मेवारी सौंपी गई है।घोषी थाना अध्यक्ष ददन प्रसाद को कल्पा तो सदर अंचल पदाधिकारी परमानन्द कर्ण को घोषी थाना अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है ।
नव सृजित पुलिस अंचल मखदुमपुर में पु नि योगेश च॑द्रा,नगर पुलिस अंचल में पु नि ओमप्रकाश, काको पुलिस अंचल में पु नि मनोज कुमार तिवारी को पदा स्थापित किया गया है। वही सदर पुलिस अंचल में आशुतोष कुमार तो घोषी पुलिस अंचल की जिम्मेवारी विश्वनाथ भगत कों सौंपी गई है।