चंपारण की खबर::केंद्रीय गृह मंत्री के गोपालगंज में होने वाली रैली में जाने की तैयारी करें पूरी : विधायक

Breaking news News बिहार


– बैठक में तैयारी को लेकर जिम्मेदारी सौंपा


मोतिहारी /  राजन द्विवेदी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 30 मार्च को गोपालगंज में निर्धारित रैली के मद्देनजर भाजपा के मोतिहारी विधानसभा के उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल की बैठक आईएमए हॉल में हुई। जिसकी अध्यक्षता दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजू वर्मा एवं संचालन दक्षिणी मंडल महामंत्री निखिल राज ने किया।
        मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार ने उक्त रैली में मोतिहारी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को चलने का आह्वान किया। साथ ही रैली में जाने के लिए पार्टी द्वारा की गई तैयारी के संबंध में जानकारी दी और वाहनों के प्रभारी निर्धारित कर उन्हें जवाबदेही सौंपी। विधायक श्री कुमार
     उक्त बैठक में उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह एवं योगेन्द्र प्रसाद, प्रदेश मंत्री संगीता चित्रांश, नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन, मीना मिश्रा, विनोद कुशवाहा, इलायची देवी, कोषाध्यक्ष कुमार विजय टिंकू जी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, अब्दुल कलाम, कार्यालय मंत्री पप्पू पाण्डेय, जिला संयोजक आईटी सेल ऋषभ झा, उत्तरी मंडल महामंत्री उत्तम मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र स्वर्णकार, जमील सैफी, चंदन सिंह, राकेश सिंह, पवन सिंह, अवनीश सिंह, उषा गुप्ता, अमित कुमार, लड्डू सिंह बनिहारा, आशीष सिन्हा, आदित्य श्रीवास्तव, हेमंत झा, ओमप्रकाश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।